विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने लूट, नशा तस्करी के आरोपी समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस टीम वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। बताया डाकपत्थर निवासी आसिफ पर लूट, चोरी की संपत्ति को फर्जी तरीके से हासिल करना, जीवनगढ़ निवासी अकरम पर गो संरक्षण अधिनियम, जीवनगढ़ निवासी सलमा पर एनडीपीएस और पटेलनगर क्षेत्र नया गांव निवासी आनंद पर संबंधी धाराओं में न्यायालय में मुकदमे चल रहे हैं। बताया कि आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। बताया कि न्यायालय के गैरजमानती वारंट जारी करने के बाद चारों वारंटियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संवाद