फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, जिम कार्बेट पार्क से लाए जाएंगे पांच बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून राजाजी टाइगर रिजर्व में नर और मादा बाघों के जनसंख्या असंतुलन को दूर करने के लिए जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व से पांच नए बाघ जल्द लाए जाएंगे। बाघों को लाए जाने को लेकर पार्क प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। वैसे तो इन बाघों को अक्टूबर माह में लाने की तैयारी है। लेकिन उससे पूर्व पार्क अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को इन बाघों की निगरानी करने को लेकर विशेष प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। रेडियो कॉलर के जरिए पार्क कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है कि आखिरकार वे बाघों की निगरानी कैसे करेंगे। बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों को लाए जाने की योजना दो साल से ही बनाई जा रही है लेकिन कई बार तमाम अड़चनें खड़ी हो जाने की वजह से इन बाघों को फिलहाल राजाजी टाइगर रिजर्व में नहीं लाया जा सका है। अब राजाजी पार्क शासन की ओर से एक बार फिर इन बाघों को पार्क में लाने की तैयारी की जा रही है। राजाजी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक दीपक सिंह की मानें तो अक्टूबर तक इन बाघों को पार्क में लाया जाएगा। जिसके लिए बाघों को पार्क में लाने के बाद उनकी गतिविधियों पर निगरानी की जा सके इसके लिए कर्मचारियों को रेडियो कालर के जरिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। फिलहाल बाघों की संख्या पर नजर डालें तो उत्तराखंड में वर्तमान में बाघों की संख्या दो 442 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें