फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सैपियंस स्कूल के पांच विद्यार्थी

Mon, 16 Nov 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बाल दिवस पर सैपियंस स्कूल, विकासनगर के पांच विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का अवसर मिला। देशभर के विभिन्न स्कूलों और संगठन के बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसमें विद्यालय के प्रियव्रत, सत्यम, सान्वी, शांभवी और माही ने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ शिक्षिका अलका कपिल भी मौजूद रहीं। राष्ट्रपति ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, एसएपी नंदी बिष्ट, अश्विनी कुमार, सुमालती उनियाल और बेबी राठौर ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। बच्चों ने विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें