फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दोस्त समेत पांच लोगों पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पिता ने उसकी दोस्त समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसजीआरआर पीजी कॉलेज की एमएससी योग प्रथम वर्ष की छात्रा श्रेया सैनी ने सात जून पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था। लेकिन, अब छात्रा के पिता योगेंद्र सैनी निवासी, धनौरी, हरिद्वार ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका की दोस्त राधिका, दीपांशु और डिंपी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने कहा, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें