ऊर्जा निगम हरबर्टपुर की टीम ने क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी व और अनियमितताओं पर की शिकायत पर छापा मारा। इस दौरान बिजली बिल नहीं जमा करने वाले 24 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। जबकि, बिजली चोरी में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
हरबर्टपुर उपखंड अधिकारी विकास भारती के नेतृत्व में ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के पसौली, लांघा, सभावाला, रुद्रपुर, केदारावाला, कुंजा आदि गांवों में छापा मारा। इस दौरान पसौली-लांघा में कमलेश रावत एक डेयरी प्लांट में मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। वहीं, रुद्रपुर में यतेंद्र सिंह, भावाला गांव में हनीफा व सुबेदीन और ग्राम कुंजा में आशु बिजली चोरी करते पकड़ गए। उपखंड अधिकारी विकास भारती ने बताया कि बिजली चोरी के मामलो में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। टीम में अवर अभियंता केशर सिंह, अनिल कुमार, लाइनस्टाफ भूपेंद्र, धीरज, सुरेंद्र, मोमिन, सुलेमान, संतोष शामिल रहे।