फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच सौ पूर्व सैनिकों ने थामा यूकेडी का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIयूकेडी के पूर्व सैनिक एवं वीर नारी सम्मान कार्यक्रम में ली सदस्यता
I
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व सैनिक एवं वीर नारी सम्मान और सदस्यता अभियान समारोह में करीब पांच सौ पूर्व सैनिकों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने यूकेडी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
I
Iइस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश के लिए अपने जीवन के अहम पल दिए हैं। उनके योगदान को कोई भी नहीं भुला सकता है। अब पूर्व सैनिक उत्तराखंड की सेवा कर रहे हैं। सैनिक कभी रिटायर्ड नहीं होते। समाज को उनकी सेवाओं का लाभ हमेशा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iउन्होंने यह भी कहा कि आज अपने जांबाज सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, केंद्रीय महामंत्री मोहन असवाल, महामंत्री विजय बौड़ाई, उषा चौहान, प्रीति थपलियाल, कोषाध्यक्ष कुंवर प्रताप, युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें