फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तरकाशी की पांच छात्राएं सब जूनियर गर्ल्ड फुटबॉल टीम में चयनित

Mon, 04 Sep 2023 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी की पांच छात्राओं का चयन उत्तराखंड की सब जूनियर गर्ल्स अंडर 14 फुटबॉल टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में लिपाक्षी, महक, खुशी पाल, अंशिका मराठा व आभा बिष्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट ने बताया कि 22 सदस्यीय टीम के चयन के लिए रुद्रपुर में शिविर का आयोजन हुआ था जिसमें उत्तरकाशी जिले से भी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खेल विभाग की ओर से संचालित आवासीय बालिका फुटबॉल क्रीड़ा छात्रावास मनेरा से लिपाक्षी और महक का चयन हुआ। वहीं बालिका इंटर कॉलेज जोशियाड़ा से खुशीपाल, केंद्रीय विद्यालय से अंशिका मराठा व ऋषिराम पब्लिक स्कूल से आभा बिष्ट का चयन हुआ। छात्राओं के चयन पर जिला क्रीड़ाधिकारी सहित सहायक प्रशिक्षक नवीन सुयाल, शिवा चौधरी, प्रीति, आरती, उषा, जितेंद्र, श्रीकांत व श्वेता ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें