फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गजी बैंड के पास दिखा पांच फीट लंबा धामन सांप

Mon, 12 Oct 2026 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गजी बैंड के निकट रविवार को धामन प्रजाति का लगभग पांच फीट लंबा सांप दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, गजी बैंड के पास सांप दिखाई देने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानी पूर्वक धामन प्रजाति के लगभग पांच फीट लंबे सांप को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में वन बीट अधिकारी राहुल चौहान और राहुल के साथ स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट राहुल कुकरेती तथा विनोद कुमार मौजूद रहे। टीम की तत्परता और सूझबूझ से रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें