फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इत्र निर्माण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Tue, 27 Oct 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। सेलाकुई परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी) में मंगलवार को इत्र निर्माण और सुगंधित विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। एलडीजी इंटरनेशनल, दिल्ली के प्रबंध निदेशक जयदीप गांधी ने इसका उद्घाटन किया। वह फ्रैगरेंस एवं फ्लेवर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। कार्यशाला में उत्तराखंड सहित छह राज्यों के 19 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब और दिल्ली के प्रतिभागी शामिल हैं। उन्हें सगंध फसलों, तेलों के उपयोग, इत्र निर्माण और आधुनिक प्रयोगशाला उपकरणों की जानकारी दी। जयदीप गांधी ने रोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण समन्वयक गरिमा देवलाल ने प्रशिक्षण इकाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ प्रतिभागियों ने इत्र निर्माण में नया कारोबार भी शुरू किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें