फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एंटीवायरस एप के नाम पर विदेशियों से ठगी में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मोबाइल और लैपटॉप में एंटीवायरस एप उपलब्ध कराने के नाम पर विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का राजपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तरला नागल रोड स्थित आर्चिड पार्क के एक किराये के फ्लैट में अवैध रूप से कॉल सेंटर संचालित कर रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशी नागरिकों को फोन कर उनके मोबाइल और लैपटॉप में खराबी होने की बात कहते थे। इसके बाद एंटीवायरस एप उपलब्ध कराने के एवज में उनसे 100 डॉलर कीमत का गिफ्ट कार्ड खरीदवाकर उसका नंबर या फोटो मंगाते थे। गिफ्ट कार्ड मिलने के बाद ज्यादातर ग्राहकों को एप उपलब्ध नहीं कराया जाता था। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात राजपुर क्षेत्र में एक फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर संचालित होने और विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी की सूचना मिली थी।इस पर पुलिस टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 14 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, एक आईपैड, पांच चार्जर और तीन लग्जरी वाहन बरामद किए गए। वाहनों में आई-20, वरना और थार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिफ्ट कार्ड का नंबर या फोटो एक वर्चुअल मोबाइल नंबर पर मंगाते थे। इसके बाद इन कार्डों को कम कीमत पर बेच देते थे। कार्ड बेचने से मिलने वाली रकम अलग-अलग खातों में आती थी। आरोपी कुछ ग्राहकों को ही एंटीवायरस एप उपलब्ध कराते थे, जबकि बाकी के साथ धोखाधड़ी करते थे। गिरोह के निशाने पर मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के नागरिक थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी कुछ समय बाद कॉल सेंटर का ठिकाना बदल देते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें