फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहले छोटे-छोटे लाभ दिए बाद में 2.86 लाख हड़प लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
- पटेलनगर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र की महिला को लाभ का झांसा देकर 2.86 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक घटना चार दिसंबर की है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया था। इसमें वीडियो को लाइक कर पैसे कमाने की बात कही गई थी। उन्होंने कई वीडियो लाइक किए, जिसके एवज में उनके खाते में कई बार 300-300 रुपये आए थे। इसके बाद दूसरा टास्क दिया गया, जिसमें दो हजार रुपये निवेश करने को कहा गया। उन्होंने निवेश किया तो लाभ के साथ अधिक पैसे मिले। फिर उन्हें विश्वास हो गया और उन्होंने कई बार में हजारों रुपये निवेश कर दिए। इस तरह ठगों के पास उनके 2.86 लाख रुपये फंस गए। जब उन्होंने पैसे निकालना चाहा तो और रकम की मांग की जाने लगी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें