बीटेक, बीफार्मा के लिए तीन जुलाई तक जमा होगी फीस
बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बीफार्मा प्रथम, द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में तीसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। तीन से पांच जुलाई तक बैंक में फीस जमा होगी और च्वाइस भरनी होगी। 10 जुलाई को च्वाइस के आधार पर सीट आवंटित होगी। 12 को आवंटित सीट लॉक कर दी जाएगी। 13 से 15 जुलाई तक छात्रों को संस्थान में उपस्थित होना होगा। प्रवेश से संबंधित सभी जानकारियां www.uktech.ac.in पर उपलब्ध है।
पीएचडी में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 जुलाई
पीएचडी में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विषयों और सीटों को लेकर पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी www.uktech.ac.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।