फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहले टक्कर मारी, फिर धोखे से एसयूवी भी ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर थाना क्षेत्र के मालसी इलाके में एक एसयूवी सवार ने पहले तो सड़क के किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मारकर उसका कबाड़ा कर दिया, उसके बाद बड़ी चतुराई से अपनी गाड़ी भी ले भागा। दुर्घटना पीड़ित का कहना है कि उन्होंने एसयूवी की चाबी अपने पास रख ली थी। उसके बाद अपनी क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से वर्कशॉप ले गए थे। बाद में पता चला कि एसयूवी चालक घटनास्थल से कार ले गया। संभवत: उसने दूसरी चाबी इस्तेमाल की। घटना 26 अक्तूबर की शाम को हुई थी। राजपुर थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि हरिकुंज विजया पार्क निवासी अजीजुर रहमान की कार मालसी में सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक एसयूवी ने पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। रहमान ने टक्कर मारने वाली कार को मौके पर ही रुकवा लिया और उसकी चाबी अपने पास रख ली। बाद में एसयूवी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। रहमान ने लिखित शिकायत देकर एसयूवी मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया, जिसके बिनाह पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें