फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहले गैंगस्टर से दोस्ती फिर रंजिश, पिता-भाई की हत्या के बाद रखा अपराध की दुनिया में कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले एक बड़े गैंगस्टर से दोस्ती फिर उसी को पकड़वाने से शुरू हुई रंजिश में रंजीत चौधरी ने पिता और भाई को खो दिया। पिता और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। पहले पिता-भाई की हत्या के आरोपियों की हत्या की, फिर अपराध की गलियों को ही अपना स्थायी ठिकाना बना लिया।
विज्ञापन


समय बीता तो रंजीत सुपारी लेकर हत्या करने लगा और इसी ने उसे बिहार का एक कुख्यात अपराधी बना दिया। रंजीत को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस ने जी जान लगा दी, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाई। जब भी बिहार में गैंगवार की बात होती तो रंजीत चौधरी का नाम लिया जाने लगा। बताया जाता है कि बिहार के गैंगस्टर बूटन चौधरी को पकड़वाने के मामले में रंजीत का भूमिका सामने आई थी। इससे पहले कभी दोनों दोस्त बताए जाते थे। इसके बाद से ही रंजीत और बूटन में रंजिश शुरू हो गई। इसी दौरान रंजीत चौधरी के पिता और भाई की हत्या कर दी गई। इसका बदला लेने के लिए रंजीत ने आरोपियों की हत्या कर दी। यहीं से ही रंजीत ने अपराध की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे एक बड़ा अपराधी बन गया। रंजीत ने बिहार और झारखंड में लोगों की हत्याएं करना शुरू कर दिया। इसके अलावा रंजीत लोगों की सुपारी भी लेने लगा। यही नहीं रंजीत अपराध की दुनिया में इतना शामिल हो गया कि उसने थाने के बाहर ही गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

Iपुलिस को बनाना पड़ा विशेष कार्यबल दस्ताI
रंजीत चौधरी के कुख्यात अपराधी बनने के बाद बिहार पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जी जान लगा दी। जब सफलता नहीं मिली तो बिहार पुलिस को राज्य स्तर पर विशेष कार्यबल दस्ता बनाना पड़ा। साथ ही पुलिस मुख्यालय को दो लाख का इनाम घोषित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें