फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोरोनेशन को मिला मोक्ष वाहन नारी निकेतन को पहली एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोरोनेशन अस्पताल को 28 लाख की लागत से एक एंबुलेंस और एक मोक्ष वाहन मिला है। साथ ही जिला योजना से 13 लाख की लागत से नारी निकेतन को पहली बार एंबुलेंस सेवा की सौगात दी गई। विधायक खजानदास और जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से तीनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजपुर विधायक खजानदास ने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दो एंबुलेंस और एक शव वाहन मिलने से नारी निकेतन और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा। अस्पताल में शव वाहन न होने से कई बार परेशानियां आती थीं, जो अब दूर हो जाएंगी। डीएम ने कहा कि खनन न्यास और जिला योजना से लाइफ सपोर्ट से लैस दो एंबुलेंस और एक मोक्ष वाहन क्रय कर चिकित्सा एवं महिला कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। नारी निकेतन की एंबुलेंस संचालन के लिए पीआरडी से वाहन चालक की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें