फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शिकार के लिए जा रहे युवक की बंदूक से चली गोली प्रवासी के सीने में लगी, मौत

Mon, 15 Jun 2020 10:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट

सार

  • मूनाकोट के मझेड़ा गांव की घटना, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मूनाकोट विकासखंड के मझेड़ा गांव में सोमवार शाम गलती से गोली चलने के कारण तीन दिन पहले क्वारंटीन से घर आए युवक की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


सोमवार शाम मझेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय कैलाश चंद पुत्र महेश चंद की गोली लगने से मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने बताया कि शाम को कैलाश चंद अपनी मां विमला देवी के साथ घर के बरामदे में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान गांव का ही 25 वर्षीय युवक विनोद चंद बंदूक को लोड कर शिकार करने के लिए जंगल जा रहा था। उससे अचानक गोली चल गई जो कैलाश चंद के सीने में जाकर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।


ग्रामीण घायल अवस्था में कैलाश चंद को सड़क तक लेकर आए। यहां से 108 एंबुलेंस की मदद से उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उनके साथ गांव गई टीम में भरत मेहता, ऋषेंद्र सामंत, राजेंद्र बथियाल भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही क्वारंटीन से घर आया था कैलाश

कैलाश चंद कोविड के कहर के बाद कुछ दिन पहले दिल्ली से घर आया था। वह 14 दिन का संस्थागत क्वारंटीन पूरा करने बाद तीन दिन पहले ही घर पहुंचा था। किसे पता था कि घर पहुंचने के बाद ऐसा होगा। कैलाश के परिवार में उसकी पत्नी और ढाई साल की बेटी के अलावा माता-पिता और एक छोटा भाई है। इस हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। 

बंदूक किसके नाम पर है,पता लगा रही राजस्व पुलिस 
राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार मेहता ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि बंदूक किसक नाम पर है। उन्होंने बताया कि बंदूक काफी पुरानी है। लोगों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है आरोपी युवक 
मझेड़ा गांव में गैर इरादतन हत्या का आरोपी युवक विनोद चंद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। राजस्व पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने गलती से गोली चलने की बात कबूल की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें