देहरादून। ट्रांसपोर्ट नगर में मामूली कहासुनी पर फायरिंग का सनसनीखेज वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने शराब के दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। घटना बृहस्पतिवार शाम चार बजे की हैं। आरोपी ठेकेदारों ने मामूली कहासुनी में बाइक सवार तीन युवकों पर हवाई फायरिंग की थीं। देर रात फायरिंग की वीडियो वायरल हुई तो हरकत में आई पटेलनगर पुलिस। बाइक सवार लोग कौंन थे, इसका अभी नहीं चल पाया हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया हैं। दोनों आरोपी शराब के ठेके में पार्टनर हैं।