फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पटाखों की जमकर खरीदारी कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iग्रीन पटाखों की धूम, ग्राहकों को मिल रही 50 फीसदी की छूट
विज्ञापन

I

Iबच्चे पसंद कर रहे चकरी और फुलझड़ीI

दिवाली के पर्व को लेकर बाजारों में पटाखों की दुकानें सज गई है। ग्राहक जमकर पटाखे खरीद रहे हैं। इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखों में 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार पटाखों की खरीददारी पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक होगी।
पटाखों की खरीदारी के लिए लोग दुकानों में पहुंचने शुरू हो गए हैं। ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए है। पटाखा व्यापारियों को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। ग्राहक सबसे अधिक ग्रीन फुलझड़ी, ग्रीन ककरेल, अनार, चकरी, फुलझड़ी, अनार, अनार बम, रॉकेट, स्काई शॉट, सेवन शॉट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राहक इस बार खासकर इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखों की मांग कर रहे हैं। दिवाली पर ग्राहकों को 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। ट्राई कलर स्काई शॉट 350 से 550 रुपये में मिल रहा है। फुलझड़ी के दाम 100 से 300 रुपये, हाथ गोले के दाम 35 रुपये, म्यूजिकल चक्कर के दाम 150 से 500 रुपये, मुर्गा छाप की लड़ी के दाम 50 से 100 रुपये, रॉकेट के दाम 200 से 250 रुपये, स्काई शॉट के दाम 200 रुपये लेकर 1500 रुपये तक हैं।


Iदिवाली को देखते हुए पटाखों में 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। पटाखों के दामों में इस बार अधिक वृद्धि नही हुई है। ग्रीन पटाखों की सबसे अधिक मांग है। पटाखा बंदूक, चकरी, फुलझड़ी की अधिक बिक्री हो रही है। - देवेंद्र कौशिक, पटाखा व्यापारीI
विज्ञापन


I
I

Iपटाखों में ग्रीन फूलझड़ी की ज्यादा मांग है। बच्चे ग्राीन फुलझड़ी ही पसंद कर रहे हैं। इसके साथ रॉकेट, अनार की भी जमकर खरीददारी हो रही है। ग्राहकों को पटाखों पर 50 फीसदी की छूट भी दी जा रही है। - नितिन शर्मा, पटाखा व्यापारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें