हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास बदमाशों का पीछा करते हुए पहुंची हरियाणा की पुलिस पर फायर झोंक देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।