फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के बाद पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, जानिए पत्नी और सास का किया क्या हश्ल

Tue, 06 Jun 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने पहले एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते शादी की। इसके बाद उस पर न जाने क्या हैवान‌ियत सवार हुई क‌ि उसने पत्नी, सास और अपनी साली के साथ हैवान‌ियत की हदें पार कर दी। उसने एक ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम द‌िया ज‌िसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन


युवक ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था, लेकिन पति से अनबन के बाद पत्नी मायके में आकर रहने लगी थी और वापस आने से इनकार कर रही थी।

इसी बात को लेकर युवक नाराज था। आरोपी इतने गुस्से में था कि पत्नी और सास को गोली मारने के बाद दोनों को चाकू से भी गोदा। उसने साली पर भी हमला किया, लेकिन वह भाग निकली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एसएसपी ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की समीक्षा की। 
विज्ञापन


विकासनगर के बाबूगढ़ में मोबाइल की दुकान करने वाले आनंद पूर्वाल ने इस साल दो फरवरी को चुंगी नंबर निवासी वैशाली उर्फ रानी (18) से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में अनबन हो गई थी। इस कारण वैशाली मायके आकर रहने लगी थी। आनंद के बार-बार कहने के बावजूद वैशाली ससुराल लौटने को तैयार नहीं थी। सास कोकिला (42) भी बेटी का साथ दे रही थी। इसके चलते आनंद तनाव में था। 
विज्ञापन

ज‌िंदगी और मौत से जूझ रही साली

सोमवार शाम साढे़ पांच बजे आनंद ससुराल पहुंचा। आनंद ने सास से पत्नी से बात कराने को कहा। सास ने वैशाली की तबीयत खराब होने की बात कही, जिस पर वह आग बबूला हो गया। गरमागरमी के बीच वैशाली ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। सास भी उसकी तरफदारी करने लगी। इस बात आनंद ने तमंचा निकालकर सास कोकिला पर फायर झोंक दिया।

गोली सीधे कोकिला के गले में लगी। इसके बाद आरोपी ने पत्नी वैशाली के सिर में गोली मार दी। इस बीच आनंद ने साली ज्योति पर भी हमला किया। सिर में तमंचे की बट लगने के बाद वह शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भाग गई। इसके बाद भी आनंद का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने दोनों शवों को चाकुओं से गोदा और फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुन कर आसपास के लोग घर की ओर दौड़ पड़े।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में मां और बेटी को सीएचसी विकासनगर भिजवाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल ज्योति का इलाज हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल में चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, एसपी देहात सरिता डोभाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने घटनास्थल का अवलोकन किया। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। घटना स्थल को सील कर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें