फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पोखरी में शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय  पैणी में आग, मची अफरा तफरी, कंप्यूटर और फर्नीचर जले

Tue, 24 Feb 2026 05:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
स्कूल में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब एक बजे विद्यालय में वाई-फाई लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया।

विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने पास रखे कंप्यूटर और फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना ग्राम प्रहरी दलील सिंह ने तत्काल थाना पोखरी को दी। सूचना मिलते ही दरोगा दलवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कंप्यूटर व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।

ये भी पढ़ें...Haridwar: जीएसटी का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में तैनात शिक्षक कमल सिंह असवाल  ने बताया कि वाई-फाई कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, जिससे कंप्यूटर सेट व फर्नीचर पूरी तरह नष्ट हो गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली है। विद्यालय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें