देहरादून स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक दुकान में आग लग गई। आग धीरे-धीरे विकराल हो गई। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, सुद्धोवाला पॉलिटेक्निक के पास सड़क किनारे एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शार्ट सर्किट की बजह से आग लग गयी। कुछ ही देर में सूचना के बाद फायर सर्विस को सूचना दी गई।
स्थानीय जनता की मदद से फायर सर्विस देहरादून, सेलाकुई और थाने और चौकी झाझरा के पुलिस बल द्वारा आग बुझाई गयी।