फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गेहूं के खेत और जंगल में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की शाम को सहसपुर क्षेत्र में गेहूं के खेत के साथ ही दो जगह जंगल में आग भड़क गई। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग से गेहूं की सैकड़ों बीघा में खड़ी फसल जल सकती थी।
विज्ञापन


रविवार की शाम करीब 4:10 बजे ग्राम चानचक के कब्रिस्तान के पास रहने वाली मोहम्मद आरिफ की बेटी नूरानी ने ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के पूर्व प्रधान मोहम्मद यामीन अंसारी को फोन करके बताया कि कब्रिस्तान के पास गेहूं के खेत के पास आग की भयंकर लपटे उठ रही है। जिस पर उन्होंने थाना पुलिस और फायर स्टेशन को सूचना दी।मस्जिद के मौलाना मोहम्मद समीर ने अनाउंसमेंट करके गांव वालों को मौके पर जाने को कहा।
पूर्व प्रधान मोहम्मद यामीन अंसारी के नेतृत्व में युवा आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने हरे पेड़ों की टहनियों के झाड़ू बनाकर आग बुझानी शुरू की। फायर ब्रिगेड की टीम हवलदार अजब सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग को कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल से आगे नहीं बढ़ने दिया गया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान ने कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो चानचक, रामपुर खुर्द, रामपुर कला और सारना नदी किनारे तक सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ सकती थी। उन्होंने बताया कि संभवत: खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट से उत्पन्न हुई चिंगारी से आग भड़की।
वहीं कांसोवाला और सुद्दोवाला के जंगल में भी रविवार शाम को आग भड़क गई। जहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिससे आग बड़े क्षेत्र में नहीं फैल सकी। अग्नि शमन अधिकारी सेलाकुई ईशम सिंह ने बताया कि तीनों जगहों पर समय रहते आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें