नगर पालिका बस स्टैंड के पास एक गोदाम में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई। ज्वलनशील केमिकल के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। सूचना पर चार अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया में गोदाम में करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी अग्निशमन विभाग नुकसान का आकलन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से सटे नगर पालिका बस अड्डे के पास बंसल ट्रेडर्स का हार्डवेयर और मशीनरी का गोदाम है। सोमवार की दोपहर करीब 2.35 बजे गोदाम में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग भड़क गई। कर्मचारी बाहर निकलकर भागने लगे। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता और अग्निशमन विभाग के दो वाहन मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने आग को बुझाना शुरू किया। इस बीच गोदाम में धमाके होने लगे। काला धुआं उठने लगा। चौकी प्रभारी ने सेलाकुई अग्निशमन केंद्र से दो और अग्निशमन वाहन बुलवा लिए। शाम करीब चार बजे अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।
Rishikesh News: निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने हंगामा काटा
एफएसओ पीएस नेगी बताया कि गोदाम में वेल्डिंग के लिए प्रयोग होने वाले केमिकल, पेंट और अन्य ज्वलनशील केमिकल रखे थे। इसी के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।