फोटो.....
चकराता। छावनी वन क्षेत्र के चिलमिरी ब्लॉक में सोमवार की देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों व सेना के जवानों ने आग पर काबू करने के प्रयास प्रारंभ किए। लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटनाक्रम के मुताबिक चकराता के छावनी वन क्षेत्र के चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर बरोरी मंदिर के पास अचानक से आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। उधर सैन्य वन क्षेत्र के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही उन्होंने आग को बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। आग बुझाने के कार्य में सैनिकों को भी लगा दिया गया। लगभग आठ घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने की कार्रवाई में छावनी वन क्षेत्र से वन रक्षक हृदय सिंह, हरिलाल, नानकचंद आदि उपस्थित रहे। संवाद