I
IIपलटन बाजार में स्थित एक केमिकल की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस पर फायर स्टेशन ऑफिसर किशोर उपाध्याय ने बताया कि दुकान में केमिकल रखा हुआ था। इसमें आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।I