फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: नवोदय विद्यालय गैरसैंण में तड़के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हॉल में सोए हुए थे बच्चे...बड़ा हादसा टला

Thu, 19 Sep 2024 07:28 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली)

सार

नवोदय विद्यालय गैरसैंण में बड़ा हादसा होने से टल गया। शॉर्ट सर्किट से यहां आग लग गई और इस दौरान बच्चे सोए थे। 
विज्ञापन
आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवोदय विद्यालय गैरसैंण में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान यहां बच्चे सोए थे, लेकिन गनीमत रही कि आग बच्चों के कमरे तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


विद्यालय की एक बिल्डिंग के हॉल में जो की टीन और फाइबर का बना हुआ है, इसमें चार पार्ट हैं। तीन पार्ट में बच्चे रात में सोए थे और चौथे भाग में बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान और खेल का सामान रखा हुआ था। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: श्रीनगर में हादसा, पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर खाई में गिरा मैक्स वाहन, तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी शुरू हुई और पूरे फैब्रिकेटेड हॉल में लग गई। सारे बच्चे सुरक्षित हैं। किसी भी बच्चे को या स्टाफ कर्मचारी टीचर को हानि नहीं  हुई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्टोर में रखे बच्चों के रजाई गद्दा सामान बैग्स तथा खेल सामग्री जल गई है। आग पर काबू कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें