I
IIबसंत विहार थाना क्षेत्र के गोविंदगढ़ स्थित एक कबाड़ की दुकान में मंगलवार की देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि दुकान में रखा सामान जल गया है। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।I