Iसड़क के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर एक सप्ताह में 495 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस एक्ट में चालान कर 1.70 लाख का जुर्माना वसूला गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चल रहा है। ये अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और हुडदंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। I