दून पुस्तकालय में वित्तीय साक्षरता सत्र नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर आयोजित परिचयात्मक सत्र के दौरान
देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में बुधवार को एनएसई और सेबी की ओर से एक वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया। इसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से एक परिचयात्मक सत्र प्रस्तुत किया गया। सत्र का संचालन सेबी-प्रमाणित प्रतिभूति बाजार प्रशिक्षक डॉ. सुनील मदान ने किया। सत्र का विषय, जीवन लक्ष्यों के लिए एक मजबूत आधार का निर्माण था जिसमें डॉ. मदान ने युवाओं को वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने छह प्रमुख स्तंभों, जरूरतें बनाम चाहत, 50-30-20 नियम, निवेश के सिद्धांत, म्युचुअल फंड, धोखाधड़ी से बचाव पर चर्चा की। सत्र में डॉ. वाबी चौरसिया, विनोद सकलानी, सुंदर सिंह बिष्ट, शुभम ममगाई, अंकिता, जगदीश सिंह महर, राकेश कुमार, अवतार सिंह समेत छात्र, शिक्षक और अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद