रुड़की में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक व्यक्ति से तीन-चार लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में उसका सिर भी फोड़ दिया।
पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गणेशपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी शेखपुरी स्थित एक पार्किंग में खड़ी कर दी।
पार्किंग संचालक से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। जिसमें पार्किंग संचालक में शामिल तीन-चार लोगों ने मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में उसके सिर पर किसी लोहे की रोड से वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।