रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला सचिवालय सह आवासीय समिति की आवासीय परियोजना के रास्ते का है। आरोप है कि परियोजना के लिए बनाए जाने वाले रास्ते का कुछ लोग विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर यहां विवाद हुआ। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि प्रदीप पपनै निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी रेसकोर्स ने तहरीर दी थी। बताया कि भामवाला ग्रांट में वर्ष 2016 से परियोजना संचालित है। इसके लिए बिंदाल नदी के पास से रास्ता है। इसके पक्के निर्माण की घोषणा हो चुकी है और निर्माण कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। आरोप है कि इसे लेकर गुलिस्तां खानम, आफताब और अन्य लोग विवाद कर रहे हैं। रविवार को भी मौके पर विवाद हुआ। आरोप है कि रास्ता निर्माण का विरोध करने वालों ने धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मा.सि.रि.