फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festive Season: हरिद्वार में आठ दिन का विशेष ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 24 अक्तूबर तक रहेगा प्रभावी

Wed, 15 Oct 2025 09:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पुलिस ने आम जनता से त्योहार के दौरान निर्धारित मार्गों और पार्किंग नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर्व, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने हरिद्वार शहर के लिए विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है। 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक पूरे आठ दिन शहर में नो-एंट्री, वन-वे और पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने आम जनता से त्योहार के दौरान निर्धारित मार्गों और पार्किंग नियमों का पालन करने की अपील की है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को इस यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

ज्वालापुर क्षेत्र में नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था

  • नो-एंट्री (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक): कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक, रेलचौकी और सेक्टर-2 से भगतसिंह चौक तक भारी और लोडिंग वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
  • पार्किंग स्थल: बीएचईएल, सिंहद्वार-आर्यनगर चौक, दुर्गा चौक और रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें ज्वालापुर इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन पार्किंग, भगतसिंह चौक से सेक्टर-2 के बीच खाली स्थान, भाईचारा होटल के पास और डॉ. चंदेला अस्पताल के सामने पार्किंग स्थल शामिल हैं।
  • ट्रैफिक नियंत्रण: सेक्टर-2 बैरियर, दुर्गा चौक, रेलवे अंडरपास, श्रीराम चौक, घासमंडी चौक, रामलीला ग्राउंड और मैदानियान में पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी।
    विज्ञापन

    वन-वे व्यवस्था: रानीपुर मोड़ पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में बीएचईएल और सेक्टर-2 से आने वाले वाहनों को भगतसिंह चौक से टिबड़ी मार्ग होते हुए पुराने रानीपुर मोड़ तक वन-वे संचालित किया जाएगा।
  • प्रतिबंध: श्रीराम चौक से कटहरा बाजार तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।


Roorkee: रोडवेज बस की टक्कर से बीएसएम कॉलेज के दो छात्रों की मौत, एक हायर सेंटर रेफर, घर जाते समय हुआ हादसा

  • कनखल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था

  • नो-एंट्री (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक): थाना कनखल क्षेत्र में सिंहद्वार से जगजीतपुर चौकी तक सभी लोडिंग वाहनों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
    विज्ञापन

    पार्किंग: वाहन पार्किंग के लिए कृष्णानगर पुलिया से प्रेमनगर चौक तक नहर पटरी मार्ग के किनारे खाली स्थानों का उपयोग किया जाएगा।
  • बैरियर: सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा और चौकी जगजीतपुर पर बैरियर लगाए जाएंगे।
    डायवर्जन: ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में शंकर आश्रम, जहान्वी डेल और रामदेव पुलिया मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
  • रानीपुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था

    - नो-एंट्री (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक): कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में चिन्मय चौक से शिवालिकनगर चौक, बसपा तिराहा और सलेमपुर चौक तक भारी और छोटे लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    - पार्किंग: रोशनाबाद और बीएचईएल से शिवालिकनगर आने वाले वाहनों के लिए चिन्मय डिग्री कॉलेज और सीआईएसएफ गेट के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।- चेकिंग: शिवालिकनगर चौक और बसपा तिराहा पर पुलिस की चेकिंग व्यवस्था रहेगी।
  • पुलिस ने की अपील

    पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बाजार में वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और भीड़ वाले इलाकों में दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करें। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर टोइंग कार्रवाई की जाएगी। नो-एंट्री और वन-वे नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। साथ ही व्यापारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे ग्राहकों को अपनी दुकान के आगे वाहन खड़ा करने की बजाय निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन लगाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें