फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का अच्छा माध्यम है : रविंद्र रमोला

विज्ञापन
माता जानकी बाल संस्कार केंद्र में आयोजित गोष्ठी के दौरान उप​स्थित अ​भिभावक और बच्चे। स्रोत : सं
विज्ञापन
सेलाकुई। सेवा भारती की ओर से पुरबिया लाइन स्थित माता जानकी बाल संस्कार केंद्र में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बच्चों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। उसके बाद केंद्र में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं सेवा भाव का संस्कार विकसित करने पर चर्चा की गई। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष रविंद्र रमोला ने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय सनातन परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो दान, सेवा और समरसता का संदेश देता है। इसी भावना के साथ बाल संस्कार केंद्र में बच्चों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि त्योहार बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को पारंपरिक त्योहार धूमधाम से मनाने की अपील की। इस मौके पर पूनम पंवार, शगुन श्रीवास्तव, संगीता शर्मा, शिक्षिका निशा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें