मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के दौरान मौजूद छात्राएं व कोच। स्रोत विद्यालय
विकासनगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाड़ी में आत्मरक्षा के उद्देश्य से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षक रीना राजपूत ने छात्र-छात्राओं को कराटे के विभिन्न अभ्यास कराए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कपिल चावला ने कहा सभी छात्राओं को मार्शल आर्ट सीखना चाहिए। मार्शल आर्ट से उन्हें आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम मिलेगा इसके साथ ही वें समय-समय पर आयोजित होने वाली कराटे प्रतियोगिताओं में भी अपनी कला का प्रदर्शन करके अपना नाम रोशन कर सकेंगी। उन्होंने बताया विद्यालय की सभी छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संवाद