कुरैशी मोहल्ला बड़ा रामपुर निवासी जैतून को सहसपुर कोतवाली पुलिस ने 10.79 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम कुरैशी मोहल्ला गली में चेकिंग कर रही थी। तभी एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ के बाद तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। संवाद