विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित क्लीनिक संचालक ने झाड़ू-पोछा करने वाली महिला कर्मचारी पर गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि भाऊवाला स्थित क्लीनिक संचालक राजेश्वर सिंह निराला ने शिकायत दी है। उनके मुताबिक, क्लीनिक में एक साल से काम कर रही विभा बीते तीन-चार माह से गल्ले से रुपये गायब कर रही थी। सीसीटीवी जांचने पर विभा चोरी करती दिखी। 21 अक्तूबर को गल्ले की नकदी में 12,500 रुपये कम मिले। पुरानी रिकॉर्डिंग में वह करीब 18 दिन चोरी करती नजर आई। पूछने पर वह बात बदलने लगी। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।