देहरादून। एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्राइवेट यूनिवर्सिटीज गाजियाबाद की ओर से आयुर्वेद विभाग उत्तराखंड के दो वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों डॉ. डीसी पसबोला और डॉ. अजय चमोला को फेलोशिप इन आयुर्वेद उपाधि प्रदान की गई है। यह सम्मान दोनों आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है। एइआपीयू की ओर से डॉ. अंकिता नौटियाल को भी आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए मेंबरशिप ऑफ नेशनल एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन प्रदान की गई है। सभी आयुर्वेद चिकित्सकों को समस्त परिजनों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो