I
IIउत्तराखंड में निजी विद्यालयों की ओर से बढ़ाई जाने वाली फीस का हर साल अभिभावक विरोध करते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में भी फीस एक्ट लागू करने की मांग होने लगी है। इस संबंध में महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को बैठक कर रणनीति बनाई गई। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में फीस एक्ट लागू करने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र भी भेजा जाएगा। बैठक में सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण बांगा, राजेश मित्तल, राम कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल आदि मौजूद रहे। I