फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अराजक तत्वों के डर से महिला ने छोड़ा घर, तीसरी बार हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार चोरी और अराजक तत्वों का जमावड़ा रहने से महिला ने घर ही छोड़ दिया। अब तीसरी बार भी उनके बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर यहां से हजारों का सामान उड़ा ले गए। महिला इस वक्त अपने बेटे के घर पर रह रहीं हैं। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के गोविंदगढ़ की है। यहां शांति विहार में प्रेमा डिमरी का मकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के घर पर रह रही हैं। उनके इस घर में ताला लगा हुआ था। एक अगस्त को चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। चोर यहां से सिलिंडर, चूल्हा, नल, पंखे, पीतल का सामान, साड़ी आदि चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को भी उन्होंने वसंत विहार थाने में एक शिकायत की थी।



शिकायत में बताया था कि उनके घर के आसपास अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे उन्हें हर वक्त अनहोनी का डर सताता रहता है। पहले भी इस मकान में दो बार चोरी हो चुकी है। इसी डर से उन्होंने इस घर में रहना छोड़ दिया और अब अपने बेटे के घर रह रही हैं। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि प्रेमा डिमरी की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें