देहरादून में सायनोटेक-10 के मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के 9 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 6 ने अपनी-अपनी कैटेगरी में स्थान हासिल किया।
क्लब की ओर से क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह और उनके पुत्र गुरसिधक सिंह ने 5 किमी सोलमेट रन (सोलमेट रन एक ऐसी कैटेगरी है, जिसमें जोड़े में हिस्सा लिया जाता है) में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान हासिल किया। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में सचिन पंवार प्रथम रहे। 19 से 30 आयु वर्ग में सतपाल ने प्रथम व अजय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में 31 से 50 आयु वर्ग में तजिंदर कोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। शानदार प्रदर्शन पर थ्रिलजोन के संस्थापक पीसी कुशवाह और साइनोटेक के डायरेक्टर उदित हांडा ने विकासनगर एथलेटिक्स क्लब को शुभकामनाएं दी।