फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बहू को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोपी ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोपी ससुर को बुधवार को सहसपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन


सहसपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि ढाई माह पहले उसकी शादी हुई थी। तभी से उसका ससुर उनपर गलत नजर रखता था। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म भी किया। पीड़िता के मुताबिक उसने इस बात की जानकारी अपने परिवारजनों को दी तो किसी ने उसपर विश्वास नहीं किया। विरोध करने पर ससुर-पति ने गाली-गलौज और मारपीट की। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर और पति के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत दुष्कर्म, प्रताड़ित करने और मारपीट संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में महिला के पति की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें