फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसओ और पुलिसकर्मियों पर थाने में ही पिता-पुत्रों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान खाली कराने का विवाद लेकर पहुंचे दो पक्षों के लोग क्लेमेंटटाउन थाने में ही भिड़ गए। मकान मालिक और उसके बेटों ने दूसरे पक्ष के छात्रों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों पर भी पिता-पुत्रों ने हमला कर दिया। इसमें थाना प्रभारी शिशुपाल राणा सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी पिता और उसके तीन बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ जान से मारने की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के सेंट मैरी चौक, सुभाष नगर में धन सिंह फर्त्याल का मकान है। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र चक्षु अग्रवाल और खुशहाल सहगल वहां किराये पर रहते हैं। शुक्रवार को मकान मालिक और छात्रों के बीच मकान खाली करने और खिड़की-दरवाजों की टूट-फूट को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर शनिवार को दोनों पक्ष क्लेमेंटटाउन थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष के सामने दोनों पक्षों में मकान में हुए नुकसान को ठीक करने पर सहमति बनी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थानाध्यक्ष के कार्यालय से बाहर आ गए।
आरोप है कि बाहर आते ही मकान मालिक धन सिंह, उसके बेटे विनय, अरुण और वरुण ने चक्षु अग्रवाल और खुशहाल सहगल के साथ गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा और अन्य पुलिसकर्मी बीच-बचाव कराने आए तो चारों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें थानाध्यक्ष घायल हो गए और कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोबाल सहित आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने के प्रयास में दो मुकदमे दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। एक मुकदमा थाना प्रभारी शिशुपाल राणा की तहरीर और दूसरा पीड़ित छात्रों की तहरीर पर दर्ज हुआ है। चारों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी बोले- गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई
घटना के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर भी देर रात क्लेमेंटटाउन थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों का हाल जाना। कहा, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य धाराओं के साथ ही गुंडा एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें