फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सावधान! फूड डिलीवरी बॉय काम के बहाने कर रहे रेकी, पुलिस ने सत्यापन अभियान किया तेज

Thu, 27 Jul 2023 02:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पुलिस को शिकायतें मिल रहीं थीं कि जोमैटो और स्विगी कंपनियों के कुछ डिलीवरी बॉय के अलावा कलेक्शन और रिकवरी एजेंट अपने काम के बहाने रेकी करते हैं। रेकी करने के बाद ये लोग लूट ,डकैती, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं कर सकते है। इसे देखते हुए पुलिस ने डिलीवरी बॉय का सत्यापन अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाने की डिलीवरी के साथ नशे का सामान सप्लाई करने की शिकायत पर पुलिस ने डिलीवरी बॉय का सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने फूड डिलीवरी कंपनी के टीम लीडरों और डिलीवरी बॉय के साथ मीटिंग भी की।

 

पुलिस ने सभी डिलीवरी बॉय को उनके गृह जनपद के पुलिस थाने से सत्यापन रिपोर्ट बनवाकर एक सप्ताह में जमा करने की हिदायत दी है। दरअसल पुलिस को शिकायतें मिल रहीं थीं कि जोमैटो और स्विगी कंपनियों के कुछ डिलीवरी बॉय के अलावा कलेक्शन और रिकवरी एजेंट अपने काम के बहाने रेकी करते हैं।

 

रेकी करने के बाद ये लोग लूट ,डकैती, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं कर सकते है। इसे देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस को सभी डिलीवरी बॉय और कलेक्शन एजेंट का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: लगातार बारिश के चलते खतरे में आए भवन, स्कूल, कॉलेज, पांच घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे
विज्ञापन


जिसके बाद बुधवार को कलेमेंटटाउन और राजपुर थाना पुलिस ने जोमैटो कंपनी के टीम लीडर अवधेश चौधरी और रुजीत तोमर के साथ ही करीब 40 डिलीवरी बॉयज के साथ मीटिंग की। इस दौरान सभी का सत्यापन किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें