देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इा मौके पर आयोजित सांसकृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने योग नृत्य में विभिन्न योग मुद्राओं की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में छात्रों ने अंग्रेजी व हिंदी नाटक का मंचन कर खूब तालियां बटोरी। वहीं इस मौके पर नन्हें मुन्हे बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रस्तुत दी। जबकि कक्षा चार के छात्र वंश डबराल ने तबला बजाकर कार्यक्रम में अपनी अलग ही छाप छोड़ी। वरिष्ठ संवर्ग के छात्रों ने होली, बैसाखी, गणेश पूजा, दुर्गा पजा पूजा, दिवाली तथा नंदा राज जात यात्रा की प्रस्तुति ने तो पूरे वातावरण को भक्ति रंग में ही रंग दिया। कार्यक्रम में शैक्षणिक अधिकारी हरिशंकर शर्मा, स्कूल की प्रधानाचार्य भावना उपमन्य, उपप्रधानाचार्य नवीन आनंद, अनिल कुमार जायसवाल समेत स्कूल के शिक्षक, छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।