चकराता। पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत लाखामंडल में एक दिवसीय प्रशिक्षण व सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में सहायक प्रोफेसर डॉ. पदम सिंह व डॉ. उदय भानू ने बताया कि जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्र के 35 से 40 किसानों का सर्वेक्षण किया गया था। इसमें चयन के बाद 20 से 22 किसानों को जैविक खाद तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान किसानों को जैविक खाद बनाने की विधि की जानकारी देने के साथ जैविक खेती से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बीना भट्ट, अरुण, शर्मिला, ओमप्रकाश, गोकुल, रेखा, माया राम, आशा राम आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद