फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यमुना-टोंस के कटाव से डूब रही किसानों की भूमि

Sat, 12 Sep 2026 11:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार-बावर में यमुना और टोंस नदी के तेज बहाव से कृषि भूमि का लगातार कटाव किसानों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। बरसात में जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे की उपजाऊ जमीन का कटाव होने और फसलों को नुकसान पहुंचने की समस्या को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की विशेष आमंत्रित सदस्य बचना शर्मा लाखामंडल ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में बताया कि लाखामंडल, सेरा, धौरा, पुड़िया, पंणखेत, चायामा, गाता, कुन्ना, मिऊंडा, कांन्डोई, मौठी, छुल्टाड, गोठाड़, कांडी, मुनोग, लावड़ी, दधरोटा, नाडा, गंधसार, राडकोटी और मिगाड़ समेत कई गांव नदी किनारे बसे हैं। बरसात के दौरान तेज बहाव से हर साल कृषि भूमि का कटाव होता है। सुरक्षा दीवार और तटबंध नहीं होने के कारण किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बचना शर्मा ने संवेदनशील स्थानों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर मजबूत तटबंध, बाढ़ सुरक्षा दीवार, रिटेनिंग वॉल और चेकडैम निर्माण की मांग की। ताकि किसानों की आजीविका सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मांगपत्र सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ओम प्रकाश, दीवान सिंह, सुरेश शर्मा, नरेश बहुगुणा आर्य संतराम शर्मा, मीरा बहुगुणा, पीरू और घनश्याम आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें