फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 12वीं कक्षा की छात्राओं को विदाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

त्यूणी। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास त्यूणी में 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने 12वीं की छात्राओं को विदाई दी। इस अवसर पर छात्राओं ने जौनसारी, गढ़वाली गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी मोहन लाल शर्मा ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अभिभावकों ने छात्रों के लिए छात्रावास बनाने की मांग की। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को भी छात्रावास का लाभ मिलना चाहिए। इस मौके पर सीआरसी गोविंद राम, प्रधानाचार्य अनोखेलाल, शीला नौटियाल, प्रमेश रावत, सुनील शर्मा, एनडी शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें