चमोली आपदा
- फोटो : ANI
परियोजना का करीब 30-40 मीटर मुहाने पर मलबे की मोटी परत जमी हुई है। ऐसे में उनके अपने जिंदा होंगे, उन्हें उम्मीद नहीं है। बेटों के वापस आने की आस छोड़ अब परिजनों ने उनका क्रियाकर्म कर दिया है, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। वहीं उपजिलाधिकारी कालसी संगीता कन्नौजिया ने बताया कि जब तक किसी की मौत के पुख्ता प्रमाण नहीं मिलते, हम किसी को मृत घोषित नहीं कर सकते।