फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Registry Fraud: व्यापम की तरह बनता जा रहा फर्जी रजिस्ट्री घोटाला, हो चुकी तीन बाइंडरों की मौत

Fri, 20 Oct 2023 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

केपी सिंह और उससे पहले तीन बाइंडरों की मौत से इस मामले को व्यापम घोटाले की तरह जोड़कर देखा जा रहा है। यह घोटाला भी दस-बीस करोड़ नहीं बल्कि एक हजार करोड़ से भी अधिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा घोटाला मध्यमप्रदेश में सामने आए व्यापम घोटाला की तरह बनता जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस घोटाले में सफेदपोशों का गठजोड़ का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रदेश का एक नामी वकील इस मामले में जेल में हैं।

विज्ञापन


केपी सिंह और उससे पहले तीन बाइंडरों की मौत से इस मामले को व्यापम घोटाले की तरह जोड़कर देखा जा रहा है। यह घोटाला भी दस-बीस करोड़ नहीं बल्कि एक हजार करोड़ से भी अधिक का बताया जा रहा है।

Dehradun Registry Fraud: बेहिसाब दौलत कमाने में केपी ने खोद डाली अपनी ही कब्र, मौत के साथ दफन हो गए कई राज
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2009 में मध्य प्रदेश में सामने आया व्यापम घोटाला ऐसा था। जिसके पीछे कई नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यवसायियों का हाथ था। जब इस घोटाले की परतें खुलनी शुरू हुई और इसमें बड़े-बडे चेहरे सामने आए तो एक के बाद एक कई लोगों की संदिग्ध मौतें हुई।

 

देहरादून के फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में अभी तक कोई राजनैतिक गठजोड़ तो सामने नहीं आया है, लेकिन एक नामी वकील का नाम इससे जुड़ा है। जो कि किसी बड़े गठजोड़ की ओर इशारा कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें